Friday, March 6, 2026
Home Current News जालंधर में लक्की ओबरॉय हत्याकांड में परिजनों ने DGP से लगाई सुरक्षा...

जालंधर में लक्की ओबरॉय हत्याकांड में परिजनों ने DGP से लगाई सुरक्षा की गुहार

Lucky Oberoi murder case
Advertisement

शहर के चर्चित लकी ओबरॉय हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार ने पंजाब पुलिस के महानिदेशक (DGP) से अपनी जान और माल की सुरक्षा की मांग की है। परिवार का कहना है कि हत्या के बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिससे वे भय और तनाव के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

परिवार को आ रहे धमकी भरे कॉल्स 

परिवार ने DGP को लिखित आवेदन में बताया कि केस से जुड़े अहम गवाहों और परिजनों को निशाना बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि कुछ प्रभावशाली लोग केस को कमजोर करने और दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि असली आरोपियों को बचाया जा सके।

परिवार के मुताबिक, उन्हें देश-विदेश से धमकी भरे फोन कॉल्स मिल रहे हैं, जिनमें केस में चुप रहने और आगे कार्रवाई न करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते सुरक्षा नहीं दी गई, तो किसी भी अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

परिवार ने की DGP से अपील

इसके साथ ही परिवार ने यह भी कहा कि स्थानीय पुलिस की कार्रवाई से वे पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं और उन्हें डर है कि जांच प्रभावित हो रही है। उन्होंने DGP से आग्रह किया कि जांच की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाए और उन्हें तत्काल पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

परिवार ने यह भी मांग की कि लकी ओबरॉय मर्डर केस की जांच को तेजी से अंजाम दिया जाए, सभी नामजद और संदिग्ध आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, और केस से जुड़े कॉल डिटेल्स, विदेशी नंबर और डिजिटल सबूतों की फोरेंसिक जांच कराई जाए।

परिवार का क्या है कहना ?

परिवार का कहना है कि उनका केवल एक ही उद्देश्य है – लकी ओबरॉय के लिए न्याय दिलाना। उन्होंने साफ कहा कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, वे चैन से नहीं बैठेंगे और किसी भी स्तर तक न्याय पाने के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

 

यह भी पढ़ें : Punjab को गैंगस्टर-फ्री बनाने के मिशन में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन…