लोकसभा चुनाव: INLD ने कुरुक्षेत्र सीट से अभय चौटाला को बनाया प्रत्याशी, ‘AAP’ उम्मीदवार सुशील गुप्ता से होगी टक्कर

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी राष्ट्रीय पार्टी और क्षेत्रीय पार्टियों ने कमर कस ली है और सभी इस चुनाव की तैयारियों में लगी हुई है इसी कड़ी में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने भी आज कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बता दें कि इंडियन नेशनल लोकदल ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला को मैदान में उतारा है। इसकी जानकारी इनेलो राष्ट्रीय उप प्रधान प्रकाश भारती ने दी है।

गौरतलब हो कि आम आदमी पार्टी ने इस लोकसभा सीट ने पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता को उतारा है। ऐसे में इस खास सीट पर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती ने जाट धर्मशाला में एक प्रेसवार्ता के दौरान इसकी घोषणा करते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने एक चयन समिति बनाई थी। इस चयन समिति ने पूरे हरियाणा का मंथन किया जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।