नेहरू तारामंडल में Chandrayaan-3 की होगी Live स्ट्रीमिंग,CBSE ने स्कूलों को व्यवस्था करने को कहा

40 दिनों की लंबी यात्रा के बाद चंद्रयान-3 का लैंडर चंद्रमा की सतह पर इतिहास बनाने को तैयार है। बता दें चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है। राष्ट्र के लिए गौरव के इस पल को स्कूली बच्चे लाइव देखेंगे। नेहरू तारामंडल की ओर से बुधवार को द मून शो की स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी। कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। इस मौके पर दिल्ली के नेहरू प्लैनेटेरियम में जश्न का माहौल होगा, लोग बल्कि विशेषज्ञों के संग चांद की कई खासियत को जान पाएंगे।

बताए लंबी यात्रा के बाद सबसे अहम प्रक्रिया लैंडिंग की है जो बहुत नाज़ुक और जटिल है। इसमें सबसे अहम अंतिम 17 मिनट होंगे।