CM Yogi Adityanath: योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे के दौरान एक प्यारा और यादगार दृश्य देखने को मिला। गोरखनाथ मंदिर परिसर में सुबह भ्रमण के दौरान कानपुर से आई पांच साल की बच्ची यशस्विनी ने मुख्यमंत्री को ‘खिलौना बुलडोजर’ भेंट किया। इस मासूम तोहफे को देखकर वहां मौजूद लोग मुस्कुरा उठे और खुद सीएम योगी भी हंसी नहीं रोक पाए।
CM योगी ने बच्ची को पास बुलाकर दी नसीहत
मुख्यमंत्री ने बच्ची को अपने पास बुलाया, उसके साथ तस्वीर खिंचवाई और उसे मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने प्यार से वह खिलौना बच्ची को वापस कर दिया। बच्ची भी खुशी-खुशी वहां से लौट गई। यह पूरा वाकया लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भी इसे साझा किया गया है। वीडियो के साथ लिखा गया कि यह छोटा सा उपहार जनता के विश्वास और मासूम भावनाओं का प्रतीक है। कुछ ही समय में इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यह नन्हा-सा उपहार बड़े विश्वास का प्रतीक है,
यह भरोसे की मासूम अभिव्यक्ति है…आज @GorakhnathMndr परिसर में प्रातः भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज को कानपुर की पांच वर्षीय यशस्विनी ने बुलडोजर खिलौना भेंट किया। pic.twitter.com/TEZbunWL6P
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) March 27, 2026

