HomeBreaking Newsकुशीनगर से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, बम बनाने का सामान बरामद, नाबालिगों को...

कुशीनगर से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, बम बनाने का सामान बरामद, नाबालिगों को बना रहा था निशाना

Kushinagar Terror Arrest: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से रिजवान अहमद नाम के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में उसके पास से बम बनाने का सामान मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और उससे लगातार पूछताछ जारी है।

बम बनाने का सामान बरामद

सूत्रों के अनुसार, रिजवान के पास से मॉडिफाइड टेबल घड़ी, 500 ग्राम से अधिक संदिग्ध केमिकल, टाइमर और बॉल वायरिंग जैसी सामग्री बरामद की गई है। इन वस्तुओं के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि वह विस्फोटक तैयार करने की साजिश में शामिल था। इसके अलावा उसके पास से युवाओं को कट्टरपंथ की ओर आकर्षित करने वाला आपत्तिजनक कंटेंट भी मिला है।

नाबालिगों को बना रहा था निशाना

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी 4 से 5 नाबालिगों के संपर्क में था। वह सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जुड़कर उनका ब्रेनवॉश करता था और उन्हें अपने प्रभाव में लेने की कोशिश कर रहा था। एजेंसियों को शक है कि वह युवाओं और नाबालिगों को आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की योजना बना रहा था। सोमवार को एक दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की अतिरिक्त रिमांड पर फिर से पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

पहले भी आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा आरोपी

जांच में यह सामने आया है कि रिजवान पहले भी आतंकी गतिविधियों में शामिल रह चुका है। उसे वर्ष 2015 में गिरफ्तार किया गया था और करीब आठ साल जेल में रहने के बाद 2023 में रिहा हुआ था। रिहाई के बाद वह फिर से सक्रिय हो गया।

ISIS कनेक्शन और विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी का संबंध ISIS से जुड़ा हुआ है और वह सीरिया में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में था। वह एक मोबाइल एप के जरिए उनसे संवाद करता था। एजेंसियों को आशंका है कि वह देश में बड़े हमले की साजिश रच रहा था और जिन युवाओं को कट्टरपंथी बना रहा था, उनसे आतंकी घटनाओं को अंजाम दिलाने की योजना थी। सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं और इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Read More:

सत्गुरु आश्रम में मुलाकात, कुंभ में बढ़ी नजदीकियां… IITian बाबा ने गुपचुप रचाई शादी, अब पत्नी संग मिलकर करेंगे ये बड़ा काम

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments