10 गर्भगृह वाले अनोखे कल्कि धाम मंदिर की क्या हैं विशेषताएं?

10 गर्भगृह वाले अनोखे कल्कि धाम मंदिर की क्या हैं विशेषताएं?

अयोध्या के राम मंदिर के बाद उत्तर प्रदेश के संभल में भगवान विष्णु को समर्पित कल्कि धाम बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस धाम का शिलान्यास कर दिया है।

कल्कि धाम दुनिया का पहला ऐसा मंदिर होगा, जहां भगवान विष्णु के अंतिम अवतार लेने से पहले उनकी मूर्ति स्थापित हो जाएगी। ये मंदिर 5 एकड़ में बनेगा।

इस मंदिर का शिखर 108 फीट ऊंचा है। 11 फीट ऊपर मंदिर का चबूतरा बनेगा। इसमें 10 गर्भगृह होंगे जो भगवान विष्णु के सभी 10 अवतारों को समर्पित होंगे।

सोमनाथ मंदिर, राम मंदिर में इस्तेमाल गुलाबी पत्थरों से कल्कि धाम बनेगा। राम मंदिर की तरह इसमें भी स्टील या लोहे का इस्तेमाल नहीं होगा।

कल्कि धाम के अंदर भगवान कल्कि की खूबसूरत प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। वह सफेद घोड़े पर सवार होंगे और 64 कलाओं से युक्त होंगे।