जे पी नड्डा ने गणतंत्र दिवस पर दीं शुभकामनाएं, भाजपा मुख्यालय में फहराया तिरंगा

जे पी नड्डा ने गणतंत्र दिवस पर दीं शुभकामनाएं, भाजपा मुख्यालय में फहराया तिरंगा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी से सक्षम, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

नड्डा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि 75वें गणतंत्र दिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

आज इस अवसर पर हमारे समस्त स्वतंत्रता सेनानियों, वीर जवानों व संविधान निर्माताओं को नमन करता हूं जिन्होंने राष्ट्र की सम्प्रभुता, अखंडता व एकता के लिए सर्वस्व अर्पित कर दिया।

उन्होंने कहा कि आइए, हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में अपना योगदान दें। नड्डा ने इस अवसर पर राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया।