JJP ने किया संगठन का पुनर्गठन, राष्ट्रीय स्तर पर 33 पदाधिकारियों को किया नियुक्त

जननायक जनता पार्टी (JJP) ने आगामी लोकसभा और विधानसभा के चुनाव को देखते हुए संगठन का पुनर्गठन किया है. जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने राष्ट्रीय स्तर पर 33 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है. अजय सिंह चौटाला ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, HPSC के पूर्व चेयरमैन डॉ केसी बांगड़ और वरिष्ठ नेता अनंतराम तंवर को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया है.

वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर राज्यमंत्री अनूप धानक, विधायक ईश्वर सिंह, विधायक अमरजीत ढ़ाडा, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, पूर्व विधायक भागीराम, वरिष्ठ नेता राव कंवर सिंह कलमाड़ी और कुमारी फूलवती को नियुक्त किया है.

पार्टी ने राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा को बनाया है, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी वहीं प्रचार सचिव दलबीर धनखड़ होंगे.   राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, पूर्व विधायक राजदीप फौगाट, कमलेश सैनी, बृज शर्मा, सुरजीत सिंह सोंडा और सुनील यादव होंगे. राष्ट्रीय सचिव गंगाराम, संजय चोपड़ा, अशोक शेरवाल, ठाकुर राजा राम, सूबे सिंह, अभय सिंह मौर्य, भूपेंद्र मलिक, सुरेश काला, ईश्वर उझानिया, हरफूल खान भट्टी होंगे, और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजेश सुटा को दी गई है.