जयंत चौधरी छोड़ेंगे इंडिया गठबंधन का साथ, भाजपा के साथ डील फाइनल?

जयंत चौधरी छोड़ेंगे इंडिया गठबंधन का साथ, भाजपा के साथ डील फाइनल?

लोकसभा के सीटों के हिसाब से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में बड़ा सियासी उलटफेर होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरएलडी और समाजवादी पार्टी के बीच दरार आ सकती है।

साथ ही जयंत चौधरी भाजपा के साथ गठबंधन कर सकते है। इतना ही नहीं दोनों पार्टियों के बीच सीटें भी फाइनल हो चुकी है।

भाजपा जयंत चौधरी को 4 लोकसभा सीट दे सकती है। इन 4 सीटों में उनमें कैराना, बागपत, मथुरा और अमरोहा शामिल हैं। हालांकि, समाजवादी पार्टी ने पहले ही रालोद को 7 लोकसभा की सीटें दे दी थी।

लेकिन इस बीच ये खबर आना, ना सिर्फ सपा के लिए बल्कि इंडिया गठबंधन के लिए भी बड़े राजनीतिक झटके के समान हो सकता है। बता दें, उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं।