Wednesday, March 4, 2026
Home Current News ‘अप्पा गावांगे ही नहीं जद तक कुड़ियां सेफ नहीं…’महिलाओं की सुरक्षा पर...

‘अप्पा गावांगे ही नहीं जद तक कुड़ियां सेफ नहीं…’महिलाओं की सुरक्षा पर Jasmine Sandlas ने बीच में रोका कॉन्सर्ट     

Jasmine sandlas
Advertisement

‘धुरंधर’ फिल्म के चर्चित गीत ‘शरारत’ से पहचान बनाने वाली सिंगर जैस्मीन सैंडलस इन दिनों अपने इंडिया टूर को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने राजधानी दिल्ली में लाइव परफॉर्म किया, लेकिन शो के दौरान ऐसा वाकया हुआ कि उन्हें अपना कॉन्सर्ट बीच में ही रोकना पड़ा। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाया सख्त कदम

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस कॉन्सर्ट के दौरान अचानक भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच जैस्मीन की नजर कुछ ऐसे लोगों पर पड़ी, जो महिलाओं के साथ गलत व्यवहार कर रहे थे। यह देखते ही उन्होंने तुरंत गाना रोक दिया और मंच से ही कड़ा रुख अपनाया। जैस्मीन ने सुरक्षाकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित व्यक्तियों को तुरंत बाहर किया जाए, क्योंकि वे महिलाओं को परेशान कर रहे हैं। 

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जब तक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हर महिला खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करेगी, तब तक वह दोबारा परफॉर्म नहीं करेंगी। गायिका ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी शो से ज्यादा जरूरी महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा है। उनके इस फैसले की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। लोग इसे एक जिम्मेदार और साहसी कदम बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह मदान का निधन, 73 वर्ष की आयु …