जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा ने जैविक खेती के लिए प्रभावी वैज्ञानिक रणनीति बनाने का आह्वान किया

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कृषि वैज्ञानिकों और तकनीशियनों को जम्मू-कश्मीर में जैविक और एकीकृत खेती के लिए एक प्रभावी वैज्ञानिक रणनीति तैयार करने की सलाह दी है।

मनोज सिन्हा ने जम्मू में शेरी-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एसकेयूएएसटी) में “आत्मनिर्भर पर्वतीय कृषि-पारिस्थितिकी के लिए कृषि के विविधीकरण” पर छठे जम्मू-कश्मीर कृषि विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया इस दौरान उन्होंने कृषि विश्वविद्यालयों को विविधीकरण के लिए एक रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया।

मनोज सिन्हा ने कहा कि वैकल्पिक कृषि प्रणालियों, डिजिटल कृषि, स्टार्ट-अप संस्कृति, उन्नत पशु चिकित्सा विज्ञान, नवाचार और डेटा विज्ञान के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेषज्ञों के बीच विचारों के आदान-प्रदान और चर्चा से टिकाऊ कृषि में चुनौतियों का समाधान करने और अवसरों की खोज करने में मदद मिलेगी।

उपराज्यपाल ने कृषि विश्वविद्यालयों को छोटे और सीमांत किसानों के लिए विविधीकरण, मूल्य संवर्धन, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और लाभदायक बाजार लिंकेज के लिए एक रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया।