Monday, February 23, 2026
Homeराज्यपंजाब“युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम के तहत जालंधर से पांच तस्कर गिरफ्तार, 265...

“युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम के तहत जालंधर से पांच तस्कर गिरफ्तार, 265 ग्राम हेरोइन के साथ जिंदा कारतूस भी बरामद

जालंधर देहात पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चल रही विशेष मुहिम के तहत दो अलग-अलग कार्रवाइयों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 265 ग्राम हेरोइन, एक .45 बोर पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

नाकाबंदी के दौरान तीन तस्कर गिरफ्तार

SSP जालंधर देहात के अनुसार 19 फरवरी 2026 को एएसआई जगतार सिंह, इंचार्ज चौकी मलसियां, थाना शाहकोट ने पुलिस पार्टी सहित एपीएस नर्सिंग कॉलेज मलसियां के सामने नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को संदेह के आधार पर रोका गया।

तलाशी लेने पर सुरिंदरपाल सिंह उर्फ शिंदा निवासी पूनियां, रविंदर उदय निवासी हेरा और गुरप्रीत सिंह निवासी बीटला के पास से 62 ग्राम हेरोइन, एक .45 बोर पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया।

दो आरोपियों से 203 ग्राम हेरोइन बरामद

दूसरी कार्रवाई 20 फरवरी 2026 को की गई। एएसआई सरवण सिंह ने गश्त के दौरान गांव थम्मूवाल के नजदीक एक कार को रोककर तलाशी ली। कार चालक बलजीत सिंह उर्फ बलजीता निवासी बीटला और उसके साथ बैठे लवप्रीत सिंह उर्फ समर निवासी जोधे को काबू किया गया।

तलाशी के दौरान कार से 203 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों को तुरंत हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया गया।

पुलिस रिमांड पर आरोपी

पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में अहम सुराग मिलने की संभावना है।

जालंधर देहात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे खतरनाक ग्रुप का सफाया…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments