ISRO ने रचा इतिहास, L1 प्वाइंट पर पहुंचा आदित्य… PM मोदी ने दी बधाई

ISRO इतिहास रचने के करीब, सूर्य को आज 'हेलो' बोलेगा Aditya L1

इसरो ने आज इतिहास रच दिया है। आदित्य सैटेलाइट एल 1 प्वाइंट के हैलो ऑर्बिट में प्रवेश कर गया है। अब अगले पांच साल तक धरती से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर से यह सैटेलाइट सूरज की स्टडी करता रहेगा।

PM मोदी ने दी बधाई

‘‘भारत का पहला सौर अनुसंधान उपग्रह आदित्य-एल1 अपने गंतव्य तक पहुंच गया। यह सबसे जटिल और कठिन अंतरिक्ष मिशनों में से एक को साकार करने में हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस असाधारण उपलब्धि की सराहना करने में राष्ट्र के साथ हूं। हम मानवता की भलाई के लिए विज्ञान की नई सीमाओं को पार करते रहेंगे।’’