Friday, March 6, 2026
Home Current News इशान- पंड्या के तूफान में उड़ी नामीबिया, वरुण चक्रवर्ती की फिरकी की...

इशान- पंड्या के तूफान में उड़ी नामीबिया, वरुण चक्रवर्ती की फिरकी की बदौलत भारत ने 93 रन से रौंदा

Advertisement

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप का भारत और नामीबिया के बीच खेले गए मुकाबले में भारत ने विपक्षी टीम को 93 रनों से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल की। दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में नामीबिया ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।

टी20 वर्ल्ड कप: ईशान-पंड्या के तूफानी अर्धशतक, नामीबिया को मिला 210 रन का टारगेट

भारत की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे सलामी बल्लेबाज इशान किशन और संजू सैमसन ने ताबड़ तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। इशान किशन ने महज 20 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 24 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली, उनकी इस पारी में छह चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल हैं। वहीं बल्लेबाज संजू सैमसन महज 8 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्के और एक चौके की मदद से 22 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद इशान किशन ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 31 गेंद में 79 रन जोड़े और आगामी बल्लेबाजों को खुल कर खेलने का मौका दिया।

India Beat Namibia By 93 Runs In Delhi T20 World Cup 2026 - IND vs NIM: ईशान और हार्दिक के तूफान में उड़ा नामीबिया, राजधानी में टीम इंडिया का जलावा, 93 रन

बल्लेबाजी करने उतरे तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या ने भी इस तूफानी लय को बरकरार रखते हुए बालेबाजी की। तिलक वर्मा ने 3 चौकों की मदद से 21 गेंदों पर 25 रन बनाए तो वहीं हार्दिक पंड्या ने 28 गेंदों पर 52 रन ठोक दिए। भारतीय बल्लेबाजों की इन अक्रामक पारियों की बदौलत भारत ने स्कोर बोर्ड पर 209 रन जोड़ दिए।

भारत की लगातार दूसरी जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया; इशान-हार्दिक के अर्धशतक, वरुण ने झटके 3 विकेट | Jansatta

210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया के बल्लेबाजों ने पावर प्ले में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। लेकिन भारतीय गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी के सामने पूरी टीम महज 116 रनों पर सिमट गई।

T20 WC: Dominant India inflicts 93 run defeat on Namibia - Public TV English

भारत की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए फिरकी गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने 2 ओवरों में 7 रन देकर 3 विकेट झटके जबकि हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को 2-2 सफलता मिली। वहीं अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को भी 1-1 विकेट हासिल हुई।