HomeCurrent Newsबुआ के बेटे की शादी में ईशा अंबानी के हार पर टिकी...

बुआ के बेटे की शादी में ईशा अंबानी के हार पर टिकी सबकी निगाहें, कीमत जान उड़ जाएंगे होश 

मुंबई में बुआ के बेटे विक्रम सालगांवकर की भव्य शादी में ईशा अंबानी ने फिर से अपने पसंदीदा डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला पर भरोसा जताया। उनके इस खास मौके के लुक की झलकियां स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अडजानिया ने सोशल मीडिया पर साझा कीं जिसमें ईशा का अंदाज शाही और बेहद आकर्षक नजर आया।

डुअल दुपट्टा स्टाइल अपनाया

ईशा ने इस अवसर पर ट्यूल के घाघरे को सिलेक्ट किया, जिस पर सोने की जरी और जरदोज़ी की बारीक हाथ की कढ़ाई की गई थी। घाघरे को मोती, क्रिस्टल, रूबी और पन्नों की जड़ाई ने और भी शानदार और भव्य रूप दिया। उन्होंने इसके साथ गोल्ड टिश्यू ब्लाउज पहना और गुलाबी ‘गुलाबो’ दुपट्टा ओढ़ा। खास बात यह थी कि उन्होंने डुअल दुपट्टा स्टाइल अपनाया दूसरा शैम्पेन गोल्ड रंग का, जिस पर ट्रांसलूसेंट हैंडवर्क और गहरी कढ़ाई की गई थी।

भाई की शादी में 250 करोड़ का हार पहन सजीं ईशा अंबानी! कड़ों ने भी मोह लिया  मन - Isha ambani 250 crore diamond emerald necklace vikram salgavkar cousin  wedding abu jani

 ईशा की जूलरी ने खींचा हर किसी का ध्यान 

जूलरी के मामले में ईशा ने हर किसी का ध्यान खींचा। जूलरी एक्सपर्ट प्रियांशु गोयल के मुताबिक, उनका ओवल शेप चोकर सेट और लेयर्ड नेकपीस बिल्कुल यूनिक था। इसमें डायमंड और पन्नों की लटकनें शामिल थीं। गले में सजे ओवल और पीयर शेप के डायमंड्स 50 कैरेट से अधिक के थे और इस नेकलेस की कीमत 250 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही है।

भाई की शादी में 250 करोड़ का हार पहन सजीं ईशा अंबानी! कड़ों ने भी मोह लिया  मन - Isha ambani 250 crore diamond emerald necklace vikram salgavkar cousin  wedding abu jani

एंटीक गोल्ड और ब्लश पिंक के सॉफ्ट शेड्स के बीच गहनों की चमक ने पूरे लुक को रॉयल टच दिया। ओवरसाइज्ड झूमर ईयररिंग्स में लटकते पन्ने चेहरे के आसपास झिलमिलाते रहे। हाथों में पन्ना और हीरे से सजे कंगन, माथे पर नाजुक मांगटीका, उंगली में बड़ा सॉलिटेयर रिंग और बालों के जूड़े में जड़े हीरे-सब मिलकर उनके लुक में पुराने दौर की शाही शान का एहसास करा रहे थे। इस पूरे लुक ने यह साबित कर दिया कि ईशा अंबानी की शाही और स्टाइलिश प्रस्तुति हमेशा हर नजर को मंत्रमुग्ध कर देती है।

यह भी पढ़ें : तीन दिन तक बंद रहेगा भारत-नेपाल बॉर्डर, दोनों देशों के नागरिकों को…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments