HomeBreaking NewsIPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की हुई सगाई, स्टेज पर दिखा...

IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की हुई सगाई, स्टेज पर दिखा दोनों का अलग अंदाज…

उत्तर प्रदेश पुलिस के दो आईपीएस अधिकारियों की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा(KK Bishnoi and Anshika Verma) ने गुरुवार को सगाई की, जिसके बाद उनके रिंग सेरेमनी के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

दोनों अधिकारी 29 मार्च को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से जुड़ी सभी रस्में बाड़मेर और जोधपुर में आयोजित की जा रही हैं। 26 मार्च को हुए सगाई समारोह में दोनों ने फिल्मी गानों पर जमकर डांस किया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। आमतौर पर गंभीर छवि में नजर आने वाले ये अधिकारी यहां बेहद उत्साहित और खुश दिखाई दिए।

लोगों को भाया इस जोड़ी आ अंदाज

इस जोड़ी का अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को खूब भा रहा है। कई यूजर्स ने उन्हें “फिल्मी कपल” तक कह दिया। सगाई समारोह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ और 27 मार्च से 30 मार्च तक शादी की अन्य रस्में निभाई जाएंगी।

KK Bishnoi and Anshika Verma

शादी का मुख्य कार्यक्रम जोधपुर के एक भव्य रिजॉर्ट में रखा गया है, जहां 29 मार्च को बारात पहुंचेगी और सभी वैवाहिक रस्में पूरी की जाएंगी। इसके बाद 30 मार्च को विदाई की रस्म होगी।

शादी में 300 से 400 मेहमानों के आने की संभावना 

इस समारोह में कई वरिष्ठ अधिकारी, संत, राजनेता और विशिष्ट मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। खबर है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसमें शामिल हो सकते हैं। करीब 300 से 400 मेहमानों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, 2018 बैच के आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई मूल रूप से बाड़मेर के रहने वाले हैं और वर्तमान में संभल में तैनात हैं, जबकि अंशिका वर्मा प्रयागराज की निवासी हैं और इस समय बरेली में एसपी के पद पर कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें : CM योगी को छोटी सी बच्ची ने गिफ्ट किया ‘खिलौना बुलडोजर’, खिलखिला…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments