Home#IPL2026IPL 2026: गुजरात ने दिल्ली के जबड़े से छीनी जीत, 1 रन...

IPL 2026: गुजरात ने दिल्ली के जबड़े से छीनी जीत, 1 रन से जीत की दर्ज

आईपीएल के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में Gujarat Titans ने Delhi Capitals को सिर्फ 1 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ, जहां गेंद और बल्ले के बीच की जंग ने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दीं।

अंतिम 2 गेंद में नहीं बना पाए 2 रन

आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे और गेंदबाजी कर रहे थे Prasidh Krishna। ओवर की दूसरी गेंद पर विप्रज निगम आउट हो गए, जिससे दबाव और बढ़ गया। चौथी गेंद पर David Miller ने छक्का लगाकर मैच का रुख पलट दिया। अब दिल्ली को 2 गेंद में 2 रन चाहिए थे। लेकिन पांचवीं गेंद पर मिलर बड़ा शॉट नहीं लगा सके और हैरानी की बात यह रही कि उन्होंने सिंगल भी नहीं लिया। अब आखिरी गेंद पर 2 रन की दरकार थी। Prasidh Krishna ने स्लोवर शॉर्ट गेंद फेंकी, जिसे मिलर कनेक्ट नहीं कर पाए। विकेटकीपर Jos Buttler ने तेजी से थ्रो किया और कुलदीप यादव रन आउट हो गए। इसी के साथ गुजरात ने 1 रन से जीत अपने नाम कर ली।

मिलर की कोशिश बेकार, नहीं दिला पाए जीत

David Miller ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में 41 रन बनाए और मैच को दिल्ली के करीब ला दिया था। लेकिन अंत में वही 2 गेंद दिल्ली के लिए भारी पड़ गईं और मिलर अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

गुजरात की पारी: तीन अर्धशतकों से खड़ा हुआ बड़ा स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी Gujarat Titans ने शानदार बल्लेबाजी की। कप्तान Shubman Gill ने 45 गेंदों में 70 रन बनाए, Jos Buttler ने 27 गेंदों में 52 रन ठोके
Washington Sundar ने 32 गेंदों में 55 रन बनाए, इन तीन अर्धशतकों की बदौलत गुजरात ने 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

दिल्ली की पारी: राहुल की शानदार बल्लेबाजी भी नहीं आई काम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी Delhi Capitals की शुरुआत शानदार रही। पथुम निसांका और KL Rahul ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े
निसांका ने 41 रन बनाए, KL Rahul ने 52 गेंदों में 92 रन की शानदार पारी खेली हालांकि, समीर रिजवी खाता नहीं खोल सके और नीतीश राणा एक बार फिर फ्लॉप रहे। अंत में मिलर ने तेज पारी खेली, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा पाए।

मैच का टर्निंग पॉइंट
आखिरी 2 गेंद में 2 रन नहीं बन पाना मिलर का पांचवीं गेंद पर सिंगल न लेना, Prasidh Krishna की शानदार डेथ बॉलिंग

नतीजा

इस रोमांचक मुकाबले में Gujarat Titans ने 1 रन से जीत दर्ज कर ली, जबकि Delhi Capitals का जीत का सिलसिला थम गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments