PM मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत का नाम हुआ है ऊंचा- कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह के पक्ष में प्रचार किया और उन्होंने इंदर इकबाल सिंह के पक्ष में वोट भी मांगे। उन्होंने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम ने वैश्विक स्तर पर भारत का नाम बहुत ऊंचा किया है क्योंकि उन्हें दूसरे देशों में काफी सम्मान मिलता है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी जिक्र किया उन्होंने कहा कि भारत के गृह मंत्री और रक्षा मंत्री ने भी देश को आंतरिक रूप से मजबूत किया है।

अमृतपाल सिंह की गिरफ़्तारी संबंधी एक सवाल के जवाब में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने बहुत देर कर दी है और उसे बहुत पहले ही गिरफ़्तार कर लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि किसी को भी देश की शांति और सद्भाव को भंग करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।