Tuesday, February 17, 2026
HomeBreaking NewsIND Vs PAK : ईशान किशन की आंधी में उड़ गया पाकिस्तान......

IND Vs PAK : ईशान किशन की आंधी में उड़ गया पाकिस्तान… 61 रनों से रौंदकर भारत शान से पहुंचा सुपर आठ में

श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में ICC T20 का भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए महामुकाबले में भारत ने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान की टीम को 61 रनों से करारी शिकस्त दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 175 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम केवल 114 रन ही बना सकी।

Ishan Kishan's Onslaught Against Namibia Helps India Register Major Powerplay Milestone In T20 World Cup | Republic World

पहले बल्लेबाजी करने उतरे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए लेकिन ईशान किशन ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्के और 10 चौकों की मदद से ताबड़तोड़ 77 रनों की मैच विजेता पारी खेली, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन बनाए तो वहीं अंतिम ओवरों में शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने तेजतर्रार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए भारत के स्कोर को 170 के पार पहुंचाया। जिसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को एक आसान सी जीत दिला दी।

IND vs PAK: भारत ने 61 रनों से पीटा, अब पाकिस्तान कैसे पहुंचेगा सुपर-8 में? जानें क्या है गणित | IND vs PAK: How Can Pakistan Qualify for Super-8 After India beat

भारतीय गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान की टीम ने घुटने टेक दिए। हार्दिक पांडया ने पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान को चलता किया, जिसके बाद अगले ही अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सैम अयूब और सलमान आगा को आउट करके पाकिस्तान की कमर तोड़ दी।

Ind vs Pak T20 WC Highlights: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को धो डाला, ईशान किशन बने जीत के स्टार - india vs pakistan world cup 2026 live cricket score ind pak colombo

भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों का इतना बुरा हाल कर दिया कि उस्मान और शाहीन के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। उस्मान खान ने 44 रन बनाए, वहीं शाहीन अफरीदी 23 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम के कथित किंग बाबर आजम ने सिर्फ 5 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बन गए।

बता दें कि यह अंतरराष्ट्रीय टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की आठवीं बार जीत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments