IND vs NZ T20I : आज देखने को मिलेगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला

वनडे में न्यूजीलैंड का व्हाइट वाश करने के बाद अब टीम इंडिया टी20 सीरीज में दम दिखाएगी। आपको बताए भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को रांची में खेला जाएगा। बीते साल भारत एक भी द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं हारा है।

जैसे की हमने देखा टीम इंडिया ने 2023 की अच्छी शुरुआत की है। मेजबान टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। बताए आपको इस सीरीज में टीम इंडिया हार्दिक की कप्तानी में इस अभियान की शुरुआत करेगा, जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर करेंगे। दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत शुक्रवार (27 जनवरी) से हो रही है। ये टी20 मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

वहीं बताए भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 22 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 10 भारत ने जीते हैं, जबकि नौ मैचों में कीवी टीम ने जीत हासिल की। तीन मैच टाई रहे हैं।