पूरे भारत में आज सुबह फिर एक बार ठंड ने दस्तक दे दी है। आपको बताए भारत के राज्यों में 28 से 30 जनवरी के बीच बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक हल्की बारिश होने की संभावना है जिस कारण देश की जनता को फिर से ठंड का सामना करना पड़ सकता है। कहा गया है की 28 से उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में बारिश शुरू हो जाएगी। 29 जनवरी को बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। बारिश का ये सिलसिला 30 जनवरी तक जारी रहेगा।
वहीं बताए आपको दिल्ली में आज (27 जनवरी) आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 28 जनवरी को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। 29 जनवरी से बारिश हो सकती है। साथ ही पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 29 और 30 जनवरी को बारिश और बर्फबारी होने के संकेत हैं. जिसकी वजह से उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप फिर देखने को मिलेगा।