पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक हुई खत्म, CM मान ने की प्रेस कॉन्फ्रेस

लुधियाना के सर्किट हाउस में पंजाब कैबिनेट की आज अहम बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े अहम फैसले लिए गए। बैठक के बाद राज्य के सीएम भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मीटिंग में लिए गए अहम फैसलों की जानकारी दी।

सीएम मान ने बताया कि, 1 मई से सरकार खेती श्रमिकों को तोहफा देने जा रही है। अगर किसी किसान की फसल खराब होती है तो किसान के साथ-साथ खेती मजदूर को 10 फीसदी मुआवजा मिलेगा। जल्द ही मजदूरों को रजिस्टर्ड करवाने के लिए काम शुरू किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि, राज्य में नशा खत्म करने के लिए चलाए गए अभियान को जमीनी स्तर पर पूरा करने के लिए ड्रग लैबोरेटरियों में पक्की कर्मचारी रखेंगे। वहीं, खेल विभाग में भर्तियां निकालेंगे, लोकल बॉर्डी डिपार्टमेंट में 87 भर्तियां होंगी।

राज्य में बनाएंगे बेहतरीन सड़के

सीएम मान ने आगे कहा कि, लोगों को राहत देने के लिए हमारी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। सबसे पहले टोल प्लाजे खत्म किए जाएंगे। इसके बाद सड़कों का निर्माण किया जाएगा।