CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज हिमाचल कैबिनेट की अहम बैठक

शिमला में आज हिमाचल कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा होगी। इसके अलावा इस बैठक में नई भर्ती एजेंसी के साथ ही विभिन्न विभागों में भर्तियों को हरी झंडी मिल सकती है।

वहीं, बैठक में सरकार नई भर्ती एजेंसी के गठन को लेकर भी फैसला कर सकती है। बता दें कि, प्रदेश में कर्मचारी चयन आयोग को भंग हुए 6 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। प्रदेश के विभिन्न विभागों में इस कारण भर्तियां नहीं हो पाई है।