सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार हैं ये काढ़े, जानिए कैसे?

सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार हैं ये काढ़े, जानिए कैसे?

सर्दी के मौसम में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में सेहत और इम्यूनिटी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। एक तरफ जहां विश्व अभी भी पूरी तरह कोरोना के प्रभाव से उबर नहीं पाया है,

वहीँ दूसरी तरफ नई-नई बीमारियां लोगों को घेर रही हैं। ऐसे में इन बिमारियों से बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। क्योंकि मजबूत इम्यूनिटी शरीर को संक्रमण से बचाती है।

बता दें इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए लोग कई चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन एक ऐसी चीज जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है वो है काढ़ा। तो चलिए जानते हैं कौन से काढ़ा सेहत के लिए फायदेमंद है।

गिलोय का काढ़ा

गिलोय एक ऐसा हर्ब है, जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आप इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए गिलोय के पाउडर में काली मिर्च, हल्दी, दालचीनी आदि मिलाकर काढ़ा बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

काली मिर्च का काढ़ा

भारतीय रसोई में मौजूद काली मिर्च न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल की जाती है, बल्कि शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार है। काली मिर्च के काढ़े का सेवन कर इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है।

तुलसी का काढ़ा

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए सबसे ज्यादा तुलसी के काढ़े का सेवन किया जाता है। क्योंकि तुलसी की पत्तियों में पाए जाने वाले आयुर्वेदिक गुण शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं। इससे सर्दी-जुकाम से भी बचा जा सकता है।