HSSC ने जारी किया महिला कॉन्स्टेबल परीक्षा का परिणाम, 29 दिसंबर को होगा फिजिकल टेस्ट

हरियाणा कर्मचारी भर्ती चयन आयोग ने महिला कॉन्स्टेबल दुर्गा शक्ति भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें 1 लाख 66 हजार महिलाओं ने आवेदन किया हुआ है।

लिखित परीक्षा में 4925 महिलाओं ने मेरिट में स्थान पाया। पास पात्रों का अब 29 दिसंबर को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट सेक्टर-3 पंचकुला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में होगा। इसके लिए आज से एडमिट कार्ड निकलने शुरू हो गए हैं। 698 पदों के लिए 11 जिलों में 12 दिसंबर को लिखित परीक्षा ली गई थी।

HSSC द्वारा 4/2020 कैट नंबर-3 के तहत महिला कॉन्स्टेबल दुर्गा शक्ति के 698 पदों की भर्ती निकाली गई। इसके लिए 12वीं पास, 158 सेंटीमीटर हाइट, 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के पात्र आवेदन कर सकते थे।

7 गुणा ज्यादा पात्रों को मेरिट में शामिल किया है। जिन्हें PST के लिए बुलाया गया। इसमें 6 मिनट में 1 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। PST पास करने वालों को PMT के लिए बुलाया जाएगा। PMT पास करने वालों को दस्तावेज जांच में शामिल किया जाएगा। इसके बाद 100 अंकों में से फाइनल परिणाम तैयार किया जाएगा।