राजधानी दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 64 प्रतिशत दर्ज किया गया। आईएमडी ने राजधानी में आज दिन में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।CP

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 145 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है।