झारखंड में भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चों की मौत

झारखंड में भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चों की मौत

झारखंड के लोहरदगा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारातियों के भरी एक बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 महीने के नवजात समेत तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल भी हो गए। घायलों में से कुछ ही हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसा​​​​​​ लोहरदगा के कुड़ु टाटी इलाके में हुआ।

रांची से लौट रही थी बारात

बताया जाता है कि गुमला जिला के बिशनपुर थाना क्षेत्र के बनालात से बारात रांची गई हुई थी। शाम में शादी के बाद सभी बाराती बस से गुमला लौट रहे थे। जहां लोहरदगा से कुड़ु टाटी में उसकी टक्कर एक ट्रक से हो गई। इस दुर्घटना में घायल लोगों को आसपास के ग्रामीणों ने बस से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भेजा। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।