Hisar: दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए कृषि विश्वविद्यालय पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

करनाल के दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अब हिसार पहुंच गई है। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई है।

बता दें कि, करीब 1 बजे उनका हेलिकॉप्टर HAU के खेल ग्राउंड में लैंड हुआ। इस दौरान हरियाणा के CM मनोहर लाल और राज्यपाल बंडारू दत्रातेय भी मौजूद रहे और उन्होंने राष्ट्रपति का स्वागत किया।