Himachal Election 2022 : विधानसभा चुनाव को लेकर AAP ने जारी की तीसरी सूची, इन्हें मिला टिकट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को 10 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही आप ने सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

बुधवार देर रात को 54 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए थे। यह सूची आप के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर व पार्टी प्रभारी हरजोत सिंह बैंस की ओर से जारी की गई है। पार्टी ने चार महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया है।