Himachal Election : 12 नवंबर को होंगे हिमाचल चुनाव, 56 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग…

byelection

हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में इस बार 56 लाख से ज्याता मतदाता अपने वोट के अधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 55,92,882 हो गई है। यह संख्या करीब ढाई महीने पहले आई वोटर लिस्ट से 2,04,473 ज्यादा है।

इससे पहले 16 अगस्त को जो पहली वोटर लिस्ट जारी की गई थी उसमें प्रदेशभर में मतदाताओं की संख्या 53,88,409 थी। इसके बाद 10 अक्टूबर को दूसरी सूची आई जिसमें वोटरों की संख्या बढ़कर 55,07,261 हो गई। 26 अक्टूबर को अंतिम सूची जारी की गई है। इस लिस्ट में सर्विस वोटरों की संख्या 67,559 है। NRI वोटरों की संख्या 22 और थर्ड जेंडर मतदाता 38 हैं। 1,93,000 नए मतदाता इस बार पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे