Himachal: बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड से तबाही, 4 दिनों में 70 से ज्यादा लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश के बाद कई जगहों पर लैंडस्लाइड और बाढ़ की वजह से काफी नुकसान हुआ है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि प्राकृतिक आपदा की वजह से पहली बार राज्य को 7 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

हिमाचल में मूसलाधार बारिश की वजह से 45 साल बाद भाखड़ा बांध के फ्लड गेट खोलने पड़े। प्रदेश के कई जिलों में सड़क संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है। यहां बीते एक सप्ताब में मानसून सामन्य कोटे से 103 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

आपको बता दें कि, बीते 2 महीनों में लैंडस्लाइड की 112 तो बादल फटने की 4 से 5 घटनाएं हुई है। इससे अब तक 7 हजार करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां बर्बाद हो गई। वहीं, राज्य सरकार ने पहली बार इतने बड़ी नुकसान के लिए केंद्र को मदद के लिए प्रस्ताव भेजा है।