हिमाचल CM सुक्खू का दिल्ली दौरा, केंद्र से मदद की कर सकते हैं मांग

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह प्रदेश में बाढ़ से उत्पन्न हुए हालातों को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते है और केंद्र से मदद की मांग कर सकते है।

आपको बता दें कि, हिमाचल में लगातार हो रही भारी बारिश से हिमाचल की सभी नदियां-नाले उफान पर है और राज्य में कई जिलों में बाढ़ आई हुई है। वहीं, प्रदेश में भूस्खलन से 600 से ज्यादा सड़के बंद है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं।