Delhi में तेज रफ्तार का कहर, लैंबॉर्गिनी कार ने एक ऑटो रिक्शा में मारी टक्कर

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक तेज रफ्तार रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे तक उड़ गए।

वहीं, इस टक्कर में 2 लोग जख्मी हो गए। हादसा दिल्ली के सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर पर हुआ। इस हादसे में कार को भी काफी नुकसान पहुंचा। पुलिस के मुताबिक कार को राजवीर नाम का युवक चल रहा था जिसकी उम्र महज 24 साल है और आरोपी विदेश में पढ़ाई करता है। जब ये हादसा हुआ तब उस समय कार में उसके साथ दोस्त भी मौजूद था।