Haryana School Time Change: हरियाणा में स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, जानें अब कितने बजे जाना होगा…

कोरोना मामलो मे कमी आने के बाद लंबे समय से बंद चल रहे हरियाणा के स्कूलों को राज्य सरकार ने खोलने का फैसला किया था, वहीं अब सरकार ने स्कूलों के समय में ये बदलाव कर दिया है।

हरियाणा सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव लाते हुए, प्रदेश के स्कूलों को 1 मार्च यानि मंगलवार से सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2; 30  खोलने का फैसला लिया है, यह आदेश मंगलावर से लागू होंगे। बता दें हरियाणा  में पहले स्कूलों को सुबह 10 बजे से लेकर 2 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। लेकिन अब समय में बदलाव होने के बाद बच्चों को सुबह 8 बजे से लेकर 2.30 बजे तक स्कूलों में रहना होगा।