Weather Update Jammu Kashmir:तीन मार्च तक बारिश-बर्फबारी के आसार…

जम्मू-कश्मीर में मौसम में उतार-चढ़ाव तीन मार्च तक जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। बीते दिनों बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से जम्मू संभाग में भी फिर से ठंड बढ़ गई है। जम्मू जिले में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को कश्मीर घाटी में मौसम साफ रहा दिन भर धूप खिली रही। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री दर्ज दर्ज हुआ। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 9.5 डिग्री  और अधिकतम तापमान  2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया