हरियाणा: नई सरकार के मंत्रिमंडल में हुआ विस्तार, नए चेहरों को किया गया शामिल

हरियाणा में सीएम नायब सिंह सैनी सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। शाम 4.30  बजे चंडीगढ़ स्थित राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा।

सूत्रों के मुताबिक कुछ निर्दलीय विधायक और नई चेहरों को सीएम नायब सिंह सैनी के कैबिनेट में जगह मिल सकती है। बता दें कि, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ पांच मंत्रियों ने शपथ ली थी।

वहीं, सूत्रों के मुताबिक पूर्व गृह मंत्री अनिल विज नाराज चल रहे है वो सीएम नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल नहीं हुए थे। ऐसे कयास लगाए जा रहे है अनिल विज को मनाने की कवायद जारी है और उन्हे नायब सिंह सैनी के मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है