पढ़ाई का तरीका हरियाणा में अब तेजी से बदल रहा है। किताबें अब सिर्फ पढ़ने तक सीमित नहीं रहीं बल्कि सीखने का एक स्मार्ट और डिजिटल जरिया बन गई हैं। हरियाणा बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्मार्ट टेस्ट बुक लॉन्च की है, जिसमें हर चैप्टर के साथ QR कोड दिया गया है।
कोचिंग पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं
छात्र QR कोड स्कैन करके सीधे संबंधित वीडियो देख सकते हैं, जिससे साइंस, मैथ्स और इंग्लिश जैसे कठिन विषय आसानी से समझे जा सकते हैं। PGT केमिस्ट्री शिक्षक अमित किशोर वशिष्ठ के अनुसार, इससे बच्चों को ट्यूशन या कोचिंग पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे घर बैठे ही बार-बार वीडियो देखकर अपने कॉन्सेप्ट मजबूत कर सकते हैं।
सुविधा और फायदे
-
बच्चों को क्लास में अधूरी पढ़ाई की चिंता नहीं रहेगी, वे वीडियो देखकर बार-बार समझ सकते हैं।
-
भारी नोट्स या किताबें बार-बार संभालने की झंझट कम होगी।
-
पढ़ाई का दबाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
-
मोबाइल का इस्तेमाल पढ़ाई के लिए किया जा सकेगा, जिससे स्मार्ट और डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा मिलेगा।
अमित किशोर ने बताया कि इस पहल की शुरुआत अगले नए शैक्षणिक सत्र में हो सकती है और भविष्य में इसे और बेहतर बनाने की योजनाएं हैं। इस नई पहल से बच्चों का पढ़ाई की ओर रुझान बढ़ेगा और उनके प्रदर्शन में सुधार होगा। हरियाणा बोर्ड की यह पहल शिक्षा को आसान, रोचक और डिजिटल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
READ MORE: इंदौर में करण औजला के लाइव शो से पहले नगर निगम की रेड

