हरियाणा BJP अध्यक्ष नायब सैनी का बयान, BJP-JJP गठबंधन पर फैसला हाईकमान करेगा

हरियाणा बीजेपी के नए अध्यक्ष बनने के बाद नायब सिंह सैनी चरखी दादरी में पार्टी द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में स्थानीय बीजेपी विधायक और प्रदेश बीजेपी से जुड़े नेता शामिल हुए।

उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से तैयार रहने के लिए कहा और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया।

उन्होंने आगे कहा कि, हरियाणा में भाजपा का चुनाव के बाद जजपा से गठबंधन हुआ है, गठबंधन आगे बढ़े या नहीं यह फैसला पार्टी हाईकमान करेगा। हरियाणा में बीजेपी के नया संगठन जल्द बनेगा।