Guldasta2023 का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया उद्घाटन, पंजाब पुलिस के जवानों के लिए बड़ी पहल

Guldasta2023 का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया उद्घाटन, पंजाब पुलिस के जवानों के लिए बड़ी पहल

Guldasta 2023 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहाँ पुलिस कर्मचारियों के परिवारों की भलाई के लिए पंजाब पुलिस द्वारा पंजाबी फि़ल्म एंड टीवी ऐकटजऱ् एसोसिएशन (पी.एफ.टी.ए.ए.) के सहयोग से करवाए गए अपनी किस्म के पहले सांस्कृतिक समागम गुलदस्ता- 2023 का उद्घाटन किया।

जवानों को समर्पित है ये समागम

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अहम पहल का उद्देश्य पंजाब पुलिस के जवानों के परिवारों की भलाई को सुनिश्चित बनाना है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा से निभाते हैं और यह समागम इन बहादुर जवानों के परिवारों को समर्पित है। भगवंत सिंह मान ने पी.ए.पी. ग्राउंड में इस समागम का आयोजन करने के लिए सहयोग देने के लिए पी.एफ.टी.ए.ए. का धन्यवाद किया।

पुलिस पूरी निष्ठा ने निभा रही है अपनी ड्यूटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े गर्व और संतुष्टी की बात है कि राज्य के तीन करोड़ से अधिक लोगों के लिए आराम की नींद को सुनिश्चत बनाने के लिए 80,000 पुलिस कर्मचारी पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जब से उन्होंने पर संभाला है, उनकी सरकार पुलिस फोर्स के नवीनीकरण की तरफ विशेष ध्यान दे रही है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पुलिस फोर्स के वैज्ञानिक रास्ते पर आधुनिकीकरण पर ध्यान दिया जा रहा है, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

हर वर्ग की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है पंजाब सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भी मुम्बई में इस तरह का समागम करवाया जा रहा था, जिसमें बॉलीवुड के कलाकार हिस्सा लेते थे। उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार ने पुलिस बल की भलाई को सुनिश्चित बनाने के लिए यह पहल की है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के प्रमुख होने के नाते उनकी सरकार किसानों, व्यापारियों, कमज़ोर वर्गों, कर्मचारियों और पुलिस बल समेत समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने इस बात की ख़ुशी जाहिर की कि इस समागम में पुलिस कर्मचारियों के सगे-संबंधियों और यहाँ तक कि पुलिस कर्मचारियों ने भी शमूलियत की। उन्होंने कहा कि यह रंगला पंजाब सृजन करने की दिशा में एक ओर कदम है जहाँ समाज का हर वर्ग खुशहाली, शांति और तरक्की के रास्ते पर चलेगा। भगवंत सिंह मान ने पुलिस बल को बधाई देते हुए आशा अभिव्यक्त की कि आने वाले समय में इस समागम में फिल्मी सितारे भी शिरकत करेंगे।

महिला सशक्तिकरण कगे लिए प्रयास कर रही है सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के कई जिलों में सीनियर पुलिस कप्तान के तौर पर महिला अधिकारी तैनात हैं और 10 से अधिक जिलों में महिला डिप्टी कमिश्नर हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में लड़कियों की भलाई के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं और इन प्रयासों के सार्थक निष्कर्ष सामने आ रहे हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ड्यूटी के दौरान बलिदान देने वाले पुलिस कर्मचारियों के परिवारों को एक्स ग्रेशिया ग्रांट के चैक सौंपे। उन्होंने पी.एफ.टी.ए.ए. के सदस्यों का सम्मान भी किया और ए.डी.जी.पी.एम.एफ. फारूकी द्वारा लिखे और प्रसिद्ध गायक मास्टर सलीम द्वारा गाया गीत ‘अरदास’ जारी किया। इससे पहले डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस गौरव यादव ने मुख्यमंत्री और अन्य आदरणियों का समागम में स्वागत किया।