राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का संगरूर दौरा, बाढ़ से हुए नुकसान का लिया जायजा

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने संगरूर में मुनक के पास घग्गर इलाके का दौरा किया और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान राज्यपाल ने लोगों का हाल जाना और नुकसान की भरपाई कराने का भी अश्वासन दिया। बता दें कि, बारिश और बाढ़ के कारण संगरूर में भारी नुकसान हुआ था।