HomeBreaking Newsसोने के दामों में फिर आया उछाल, 24 कैरेट में करीब ₹1000...

सोने के दामों में फिर आया उछाल, 24 कैरेट में करीब ₹1000 महंगा, स्थिर रही चांदी…

भारत में आज सोने की कीमतों में फिर तेजी दर्ज की गई है। लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम बढ़े हैं। वहीं पिछले दो दिनों में चांदी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला था। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक तनाव और निवेशकों की सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की ओर बढ़ती दिलचस्पी के कारण बुलियन मार्केट में यह तेजी देखी जा रही है।

24 कैरेट सोने का ताजा भाव

बुधवार, 11 मार्च को 24 कैरेट सोने की कीमत में 93 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसका भाव 16,331 रुपये प्रति ग्राम हो गया है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना अब 1,63,310 रुपये का हो गया है (930 रुपये की बढ़त)। वहीं 100 ग्राम सोने की कीमत 16,33,100 रुपये तक पहुंच गई है, जो पिछले स्तर से 9,300 रुपये अधिक है।

22 कैरेट सोने की कीमत

आज 22 कैरेट सोने के दाम में भी तेजी देखने को मिली है। इसकी कीमत 85 रुपये प्रति ग्राम बढ़कर 14,970 रुपये प्रति ग्राम हो गई है। 10 ग्राम 22 कैरेट सोना अब 1,49,700 रुपये में मिल रहा है। जबकि 100 ग्राम का भाव बढ़कर 14,97,000 रुपये हो गया है।

18 कैरेट सोने का रेट

18 कैरेट सोने की कीमत में भी उछाल आया है। आज इसका भाव 69 रुपये बढ़कर 12,248 रुपये प्रति ग्राम हो गया है। 10 ग्राम 18 कैरेट सोना 1,22,480 रुपये में बिक रहा है। वहीं, 100 ग्राम की कीमत 12,24,800 रुपये हो गई है।

बड़े शहरों में सोने के भाव

देश के कई प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें लगभग एक जैसी बनी हुई हैं:

मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 

24 कैरेट: 16,331 रुपये प्रति ग्राम

22 कैरेट: लगभग 15,120 रुपये प्रति ग्राम

18 कैरेट: 12,248 रुपये प्रति ग्राम

दिल्ली में

24 कैरेट: 16,346 रुपये प्रति ग्राम

22 कैरेट: 14,985 रुपये प्रति ग्राम

18 कैरेट: 12,263 रुपये प्रति ग्राम

चेन्नई में

24 कैरेट: 16,495 रुपये प्रति ग्राम

22 कैरेट: 15,120 रुपये प्रति ग्राम

18 कैरेट: 12,950 रुपये प्रति ग्राम

कितनी है चांदी की कीमत ?

आज चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश में चांदी का भाव 290 रुपये प्रति ग्राम और 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बना हुआ है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, वडोदरा और अहमदाबाद जैसे शहरों में चांदी लगभग 2,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रही है।

वहीं चेन्नई में चांदी का भाव थोड़ा अधिक है, जहां यह 3,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक परिस्थितियों और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती रुचि के चलते आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

यह भी पढ़ें : 12 साल से कोमा में हरीश राणा, सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु को मंजूरी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments