ढोल बजा कांग्रेस प्रत्याशी मांग रहा वोट, लोगों को भा रहा ये अनोखा अंदाज

ढोल बजा कांग्रेस प्रत्याशी मांग रहा वोट, लोगों को भा रहा ये अनोखा अंदाज

देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। पांच चरणों में मतदान हो चुका है। वहीं, झारखंड के गोड्डा में अंतिम चरण में 1 जुन को मतदान होगा। इसी बीच गोड्डा से कांग्रेस प्रत्याशी का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप यादव ढोल बजा अनोखे तरीके से प्रचार- प्रसार करते दिख रहे हैं। नेता जी का यह अनोखा तरीका लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

गाने की धुन पर ढोल बजा मांगे वोट

जहां एक ओर प्रदीप यादव बैंड बाजे के साथ एक गांव में ढोल बजा वोटरों को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर ढोल की ताल पर आस-पास के लोग व कार्यकर्ता झूमते दिख रहे हैं। इस वायरल वीडियो के बारे में प्रदीप यादव ने कहा कि ढोल की यह धुन “मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है गाने की है। इस बार जनता लोकल प्रत्याशी को सपोर्ट करे और बाहरी प्रत्याशी को गंगा पार पहुंचाए, इसी का संकेत इस धुन के माध्यम से दिया जा रहा है।

वहीं, जानकारी के अनुसार यह वायरल वीडियो गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के दुमका जिले के जरमुंडी का बताया जा रहा है। जहां बीते 15 मई को प्रदीप यादव जैसे ही जरमुंडी पहुंचे तो लोगों ने ढोल बाजे के साथ प्रदीप यादव का स्वागत किया। वहीं, इस दौरान प्रदीप यादव भी खुद ढोल बजाकर लोगों को रिझाने लगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।