HomeBreaking Newsगाजियाबाद के मोदीनगर में 10 दिन से हालात बदहाल, सड़कों पर दिख...

गाजियाबाद के मोदीनगर में 10 दिन से हालात बदहाल, सड़कों पर दिख रहा नाले के पानी का सैलाब…

गाजियाबाद(Ghaziabad) के मोदीनगर में सड़क किनारे बने नाले के ओवरफ्लो होने से पैदा हुई जलभराव की समस्या को 10 दिन से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई है। हालात ऐसे हैं कि गंदा पानी सड़कों से लेकर आसपास के इलाकों में फैल गया है, जिससे लोगों का रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है।

जलभराव का असर खासतौर पर पार्क के आसपास रहने वाले लोगों और व्यापारियों पर ज्यादा पड़ रहा है। कई दुकानों के अंदर तक गंदा पानी पहुंच गया है, जबकि कुछ जगहों पर नाले का पानी सड़क तक फैल चुका है, जिससे आवाजाही में भी दिक्कत हो रही है।

ब्लॉक मुख्यालय के पास जमा पड़ा है पानी

दिल्ली-मेरठ मार्ग के किनारे बहने वाला यह नाला पिछले कई दिनों से ब्लॉक मुख्यालय के पास जाम पड़ा है। इसके चलते ब्लॉक से रावली मार्ग तक करीब आधा किलोमीटर के क्षेत्र में सड़क किनारे पानी जमा हो गया है। लगातार भरे इस पानी ने स्थानीय निवासियों की परेशानी और बढ़ा दी है।

ब्लॉक के पास स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क भी इस समस्या से अछूता नहीं है। पार्क के गेट और दीवारों के पास जलभराव होने से यहां आने-जाने वालों की संख्या कम हो गई है। गंदे पानी के कारण मच्छर और अन्य कीट पनपने लगे हैं, जिससे बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

नमो भारत स्टेशन की पार्किंग तक पहुंचा पानी

इसके अलावा सड़क किनारे स्थित दुकानों के सामने पानी भरा रहने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बीते 10 दिनों से यह स्थिति जस की तस बनी हुई है। गंदा पानी नमो भारत स्टेशन की पार्किंग तक पहुंचने लगा है, जिससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि, इतनी गंभीर समस्या के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। इस संबंध में नगरपालिका के ईओ डॉ. शैलेंद्र सिंह का कहना है कि सफाई का काम कर नाले को खोल दिया गया है और जल्द ही जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : पनबस-PRTC को मिली रफ्तार सीएम मान ने 250 नई बसों को दिखाई हरी झंडी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments