उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल एक बड़े जासूसी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें एक महिला और एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी
मुख्य आरोपी नौशाद अली उर्फ लालू (20) हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला है और केवल कक्षा 8 तक पढ़ा है। इसके साथ मीरा (28) निवासी मथुरा और एक नाबालिग भी गिरफ्तार किया गया हैं। पूछताछ में पता चला कि गिरोह का संचालन सीमा पार से किया जा रहा था। मुख्य सदस्य सुहैल मलिक, नौशाद अली और समीर उर्फ शूटर बताए गए हैं।
आरोपियों की भूमिका
नौशाद अली:
-
युवाओं को पैसे का लालच देकर गिरोह में शामिल करता था
-
रेलवे स्टेशन और सुरक्षा ठिकानों की रेकी कराता था
-
फोटो, वीडियो और GPS लोकेशन विदेश भेजता था
मीरा:
-
हथियार की तस्करी में शामिल थी
-
पहले भी दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार की जा चुकी है
-
युवाओं को फंसाने का काम करती थी

