Wednesday, February 25, 2026
HomeCurrent Newsकश्मीरी गेट में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक...

कश्मीरी गेट में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक घायल 

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अज्ञात हमलावरों ने एक कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में कार सवार पांच लोगों में से एक युवक घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, कार में मौजूद लोगों में वकील दीपक खत्री भी शामिल थे, जो खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम का सदस्य बता रहे हैं। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें बिश्नोई का वकील बताया गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मौके से फरार हुए हमलावर 

जांच के मुताबिक, रात करीब 10:15 बजे कार सवार लोग एक मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। जैसे ही वे कश्मीरी गेट इलाके में अपनी गाड़ी में बैठे, दो से तीन हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। अचानक पीछे का शीशा टूटने की आवाज आई, तब कार में बैठे लोगों को एहसास हुआ कि उन पर फायरिंग हो रही है। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

कार में मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि हम पर कम से कम तीन राउंड फायर किए गए। गोली उनके दोस्त संदीप की पीठ में लगी। हमलावरों से बचने के लिए उन्होंने तुरंत गाड़ी तेज गति से वहां से निकाली और पुलिस को सूचना दी। पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। कार में सवार अन्य लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

पुलिस आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि हमले के पीछे के कारणों और संभावित आपराधिक कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में नियमित DGP की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, UPSC ने 10 दिन में…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments