अमेरिका के कैलिफोर्निया में फिर से गैंगस्टर हिंसा भड़क गई है। इस बार रोहित गोदारा गैंग ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग(Bishnoi Gang) के एक सदस्य काका राणा की हत्या का दावा किया है। सोशल मीडिया पर प्रकाशित अपने बयान में रोहित गोदारा गैंग ने बताया कि काका राणा लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था, और इसी कारण उनकी हत्या की गई
इससे पहले मंगलवार को ही कैलिफोर्निया में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने गैंगस्टर भानु राणा की हत्या का दावा किया था, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा किया था। भानु राणा कथित तौर पर उनके दुश्मनों के लिए काम कर रहा था। अब रोहित गोदारा गैंग ने इस हत्या का प्रतिशोध लेते हुए काका राणा की हत्या कर देने का दावा किया है।
गोदरा गैंग ने पोस्ट में क्या लिखा ?
पोस्ट में रोहित गोदारा गैंग ने लिखा कि काका राणा की हत्या उनके बड़े भाई रोहित गोदारा और अरविंद गिल्ली राणा की पहल पर की गई। पोस्ट में यह भी कहा गया कि काका राणा लॉरेंस बिश्नोई का प्रमुख शूटर था और उनका आरोप है कि वह बीजेपी से जुड़े कार्यों में शामिल था और गुप्त जानकारी का गलत इस्तेमाल करता था।
पोस्ट में यह भी धमकी दी गई कि जल्द ही लॉरेंस बिश्नोई को भी इसी तरह मौत के घाट उतारा जाएगा। इस घटना से यह स्पष्ट हो रहा है कि कैलिफोर्निया में भारतीय गैंगस्टर नेटवर्क के बीच जारी टकराव अब और भी खतरनाक रूप ले चुका है।