नहीं रहे पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, 95 साल की उम्र में हुआ निधन

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार शाम 8:28 मिनट पर अंतिम सांस ली। वह 95 साल के थे। बता दें कि, शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगडने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

बता दें कि, ज्यादा सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वो 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे।

राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘श्री प्रकाश सिंह बादल का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मैंने उनके साथ कई दशकों तक निकटता से बातचीत की है और उनसे बहुत कुछ सीखा है। मुझे हमारी कई बातचीत याद आती हैं, जिसमें उनकी बुद्धिमत्ता हमेशा स्पष्ट रूप से दिखाई देती थी। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना’।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लिखा कि, ‘पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ’।

राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि ‘श्री प्रकाश सिंह बादल जी एक राजनीतिक दिग्गज थे, जिन्होंने कई दशकों तक पंजाब की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अपने लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक करियर में, उन्होंने किसानों और हमारे समाज के अन्य कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कई उल्लेखनीय योगदान दिए’।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ने कहा कि, ‘ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूँ। पंजाब ने एक महान दूरदर्शी नेता खो दिया है जिसने पंजाब के विकास में अहम योगदान दिया। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। शांति

हरियाणा के CM मनोहर लाल ने पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दुख जताया। कहा- ‘श्री प्रकाश सिंह बादल जी का निधन राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है’।

बता दें कि, प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर 1927 को मलोट के अबुल खुराना गांव में हुआ था। उनका राजनीतिक जीवन 1947 में शुरू हुआ था। 1957 में उन्होंने पहला विधानसभा चुनाव जीता उसके बाद 1969 में दोबारा विधानसभा चुनाव जीता था।