पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल का निधन: शिरोमणि अकाली दल के पार्टी कार्यालय में आज अंतिम दर्शन, कल किया जाएगा अंतिम संस्कार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है, उन्होंने 95 साल की उम्र में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। प्रकाश सिंह बादल करीब 75 वर्षों तक देश की राजनितिक में सक्रीय रहे हैं उन्हें देश के सबसे बुजुर्ग नेता मना जाता था। आज उनके पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ स्थित शिरोमणि अकाली दल के पार्टी कार्यालय में सुबह 10 से अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा तो वहीं कल यानि वीरवार को उनके पैतृक गांव में दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आपको बता दें कि उनका पूरा नाम प्रकाश सिंह ढिल्लों था लेकिन उन्होंने अपने पैतृक गांव बादल का नाम अपने नाम से जोड़ा था जिसके बाद उन्हें प्रकाश सिंह बादल के नाम से जाना जाने लगा।

देश की राजनीति में उनका इतना बड़ा रसूख था कि कभी भी किसी भी राजनितिक पार्टी ने उन्हें नजर अंदाज नहीं किया चाहे वह कांग्रेस पार्टी हो या फिर भारतीय जनता पार्टी इसी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके पैर छूते थे। उनके 75 साल की राजनितिक सफर में वह 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वह पहली बार 20 साल की उम्र में अपने पैतृक गांव बादल के सरपंच चुने गए थे जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और लगातार करीब 75 सालों तक राजनीति में सक्रिय रहे हैं।