HomeBreaking Newsहरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में घमासान, कार्यकारी अध्यक्ष ने पद...

हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में घमासान, कार्यकारी अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा

Haryana Rajya Sabha Election: हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस पार्टी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ गया है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसकी पुष्टि नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की है। बताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान हुई क्रॉस-वोटिंग के चलते पार्टी में नाराजगी बढ़ी है।

क्या है पार्टी में कलह की बड़ी वजह?

दरअसल, राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस को एक सीट पर जीत जरूर मिली, लेकिन पार्टी के पांच विधायकों द्वारा निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांगल के पक्ष में मतदान करने की खबर ने संगठन में हलचल मचा दी। इस घटनाक्रम को ही पार्टी में कलह की बड़ी वजह माना जा रहा है।

दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

इस बीच कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के नागरिक बधाई के पात्र हैं और कांग्रेस विधायकों ने कथित साजिशों को बेनकाब कर लोकतंत्र की रक्षा की है। दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान साम, दाम, दंड और भेद जैसे सभी हथकंडे अपनाए गए। उनके मुताबिक विधायकों पर दबाव बनाया गया और खरीद-फरोख्त की कोशिश भी की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब ये प्रयास विफल हुए तो “रात के अंधेरे में लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश” की गई।

काउंटिंग प्रक्रिया पर उठाए सवाल 

उन्होंने काउंटिंग प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के चार वैध वोटों को अवैध घोषित किया गया। साथ ही यह भी दावा किया कि बीजेपी को समर्थन देने की योजना बना रही इनेलो ने परिस्थितियां बदलते ही चुनाव मैदान छोड़ दिया।

कांग्रेस के भीतर बढ़ी असहमति 

गौरतलब है कि सोमवार को हुए इन चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस दोनों को एक-एक सीट पर जीत मिली। बीजेपी के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध विजयी रहे, जबकि बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा। अब चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस के भीतर बढ़ती असहमति और इस्तीफे ने पार्टी के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। वहीं, पार्टी इस स्थिति को संभालने और संगठन में एकजुटता बनाए रखने की कोशिशों में जुट गया है।

Read More:

लुधियाना में घर पर लगाए अवैध अफीम के पौधे, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments