Home#IPL2026शराब छोड़कर फिटनेस पर फोकस, IPL 2026 से पहले Yuzvendra Chahal का...

शराब छोड़कर फिटनेस पर फोकस, IPL 2026 से पहले Yuzvendra Chahal का बड़ा खुलासा

भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी निजी जिंदगी और फिटनेस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले चहल ने बताया कि उन्होंने पिछले 6 महीनों से शराब को पूरी तरह छोड़ दिया है और अब वह अपने करियर के अगले चरण के लिए पूरी तरह फिट रहने पर ध्यान दे रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डी विलियर्स के यूट्यूब शो पर बातचीत के दौरान चहल ने यह खुलासा किया। उनके इस फैसले की डिविलियर्स ने भी सराहना की हैं।

फिटनेस बनी सबसे बड़ी प्राथमिकता

35 वर्षीय चहल ने कहा “मैंने शराब पीना पूरी तरह छोड़ दिया है। 6 महीने से ज्यादा हो गए हैं। अब मेरी उम्र ऐसी है कि मुझे अपनी फिटनेस का ज्यादा ध्यान रखना होगा। मैं अपनी टीम के लिए 150 प्रतिशत देना चाहता हूं और युवा खिलाड़ियों के लिए उदाहरण बनना चाहता हूं।”

फाइनल में हार का मलाल

चहल ने पिछले सीजन के फाइनल को लेकर भी अहम खुलासा किया। उन्होंने कहा कि अगर मार्को जानसन टीम में होते, तो नतीजा अलग हो सकता था। चहल ने कहा “जानसेन पूरे टूर्नामेंट में शानदार थे। उनकी गेंदबाजी और निचले क्रम की बल्लेबाजी टीम के लिए बहुत अहम थी।”

गौरतलब है कि पिछले सीजन के फाइनल में पंजाब किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 रन से हराया था। चहल ने पहली बार यह भी बताया कि पिछले सीजन के अंत में वह गंभीर चोट से जूझ रहे थे। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में उनकी पसलियों में फ्रैक्चर हो गया था और बाद में उंगली में भी चोट लग गई। उन्होंने कहा “इन चोटों के कारण मैं सेमीफाइनल और फाइनल में अपनी स्वाभाविक लेग स्पिन नहीं कर पाया।”

अब नजर खिताब पर

चहल ने साफ किया कि अब उनकी प्राथमिकता फिटनेस है, ताकि वह आगामी सीजन में बेहतर प्रदर्शन कर सकें और पंजाब किंग्स को उसका पहला आईपीएल खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभा सकें।आईपीएल 2026 से पहले चहल का यह बदलाव उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments